Politics
अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का दिया आदेश
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर
8NewsNetwork
30 October 2026 at 01:07 pm

Media via 8NewsNetwork
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर 2026 तक आत्मसमर्पण कर वापस जेल जाने का आदेश दिया है। अनंत सिंह को मार्च में पटना हाईकोर्ट से दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिली थी।
दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में अनंत सिंह की जमानत को चुनौती दी थी। याचिका में जमानत रद्द कर उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की गई थी।
सुनवाई के दौरान अनंत सिंह के वकील ने अदालत को बताया कि उनके परिवार में 25 नवंबर को शादी का कार्यक्रम है। इस पर अदालत ने उन्हें 1 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का समय दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अनंत सिंह को दोबारा जेल लौटना होगा।
Related Category
Politics