नेपाल में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 1,295 पहुंची, 5 हजार से ज्यादा लापता
काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उसके बाद मची तबाही में मृतकों की संख्या
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उसके बाद मची तबाही में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,295 हो गई है, जबकि 5 हजार से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।
भारत ने नेपाल में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए अभियान तेज किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 169 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि करीब 275 भारतीय अभी लापता हैं। गुरुवार को भी तीन भारतीय नागरिकों को बचाया गया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत नेपाल सरकार की जरूरतों के अनुसार लगातार सहायता पहुंचा रहा है। भारत आने वाले दिनों में फोरेंसिक किट, बेली ब्रिज और अन्य जरूरी सामान नेपाल भेजेगा।
उन्होंने बताया कि दो भारतीय विमान 21 टन राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे। अब तक भारत की ओर से सात विमानों के जरिए करीब 95 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई जा चुकी है।
भारत ने राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए 54 विशेषज्ञों की टीम भी नेपाल भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू विशेषज्ञ, फोरेंसिक विशेषज्ञ और मेडिकल टीम शामिल हैं। भारतीय टीमें नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।
वहीं, चीन के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को तिब्बत से 155 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें से 145 नागरिक रसुवा जिले के रहने वाले हैं।
स्रोत: भारतीय विदेश मंत्रालय / उपलब्ध आधिकारिक जानकारी