हिमाचल में भूस्खलन का कहर: टाटा सूमो पर गिरी चट्टान, 13 की मौत, 2 घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कड़ू
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पांगी और लाहौल-स्पीति जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कड़ू नाला में शुक्रवार को हुए भीषण भूस्खलन में एक टाटा सूमो वाहन चट्टान की चपेट में आ गया। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल-स्पीति की उपायुक्त से बात कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।
प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।