ग़ज़ा में दूसरे दिन भी इसराइली हवाई हमले, बच्चों समेत 13 की मौत
ग़ज़ा पट्टी में इसराइल ने लगातार दूसरे दिन भी हवाई हमले किए, जिनमें बच्चों समेत 13......
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
ग़ज़ा पट्टी में इसराइल ने लगातार दूसरे दिन भी हवाई हमले किए, जिनमें बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। फ़लस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, हमले ग़ज़ा सिटी, ख़ान यूनिस और दीर अल-बलाह के रिहायशी इलाकों में किए गए।
ग़ज़ा की सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने बताया कि इसराइली सैन्य विमानों ने कई आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया। वहीं, इसराइली सेना (आईडीएफ) का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य हमास के सैन्य ठिकानों और लड़ाकों को निशाना बनाना था। सेना के अनुसार, इन हमलों में हमास के दो लड़ाके मारे गए।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में हमास ने प्रस्तावित निरस्त्रीकरण योजना को स्वीकार किया था। इस योजना के तहत हमास अपने हथियार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ़ पीस' को सौंपने पर सहमत हुआ है।
इस बीच, इसराइल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने स्पष्ट किया कि ग़ज़ा में सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता, तो ग़ज़ा पट्टी को पूरी तरह इसराइल के नियंत्रण में लाना आवश्यक होगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, वर्तमान में ग़ज़ा पट्टी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसराइल के नियंत्रण में है।