ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज़ पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित; एक लापता
नई दिल्ली। ओमान के तट के पास रविवार को कमर्शियल जहाज़ एमटी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। ओमान के तट के पास रविवार को कमर्शियल जहाज़ एमटी एल गाइया पर हमला हुआ। जहाज़ पर 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से 13 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है।
विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। लापता भारतीय की तलाश और बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।
मंत्रालय ने ओमान के अधिकारियों का भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने, शांति बहाल करने और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में कमर्शियल जहाजों व नाविकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील दोहराई।
Source: विदेश मंत्रालय, भारत सरकार