इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल में आग, 14 नवजातों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के चिल्ड्रेन वॉर्ड में आग लगने से 14 नवजात बच्चों की मौत हो गई। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक इमरान सिकंदर ने बच्चों की मौत की पुष्टि की है।
इस्लामाबाद जिला प्रशासन के अनुसार, आग अस्पताल के एमसीएच वॉर्ड की तीसरी मंजिल पर लगी। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
बीबीसी उर्दू के मुताबिक, अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने शुरुआती जानकारी में बताया था कि आग एयर कंडीशनिंग यूनिट में लगी और ऑक्सीजन कनेक्शन के कारण तेजी से फैल गई। हादसे के समय वार्ड में 15 बच्चे भर्ती थे।
घटना के बाद मुख्य आयुक्त और इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख भी अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी।
नोट: शुरुआती रिपोर्टों में बच्चों की मौत की पुष्टि नहीं होने की बात कही गई थी, जबकि बाद में अस्पताल के कार्यकारी निदेशक ने 14 नवजातों की मौत की पुष्टि की।