कैराना में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 14 बाइक बरामद
शामली। कैराना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली। कैराना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को जगनपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान शाहरुख निवासी राणा माजरा, पानीपत और असलम उर्फ भूरा निवासी गुलशननगर, कैराना को एक बाइक के साथ पकड़ा गया। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्टरी के खंडहर से 13 और बाइक बरामद की गईं।
मौके से पुलिस ने रवि निवासी गुलशननगर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य शामली, पानीपत, गाजियाबाद और बागपत समेत अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद चोरी की बाइक दूसरे इलाकों में बेच दी जाती थीं। पुलिस ने बताया कि मौके से रिजवान नाम का एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
बरामद बाइकों में कुछ की चोरी की जानकारी पुलिस को पानीपत और गाजियाबाद के थानों से मिली है। बाकी बाइकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।