वियतनाम स्पीडबोट हादसा: कैप्टन गिरफ्तार, 15 भारतीयों की मौत के मामले में आपराधिक जांच शुरू
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे के बाद पुलिस ने नाव के
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे के बाद पुलिस ने नाव के कैप्टन गुयेन होंग हाई (57) को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर समुद्री और जलमार्ग सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है और मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।
वियतनाम के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक अखबार पीपुल्स आर्मी न्यूज़पेपर ने कैप्टन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार कैप्टन गुयेन होंग हाई एन जियांग प्रांत के सोन कियेन कम्यून के थुआन तिएन गांव के निवासी हैं।
इस हादसे में कुल 15 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। भारतीय दूतावास के मुताबिक, मृतकों में तमिलनाडु के 10, केरल के 2 और आंध्र प्रदेश के 3 लोग शामिल हैं।
फिलहाल वियतनामी अधिकारी हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोपों को देखते हुए कैप्टन को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में शोक की लहर है।