16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, डीएमआरसी ने जारी की सूची
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को दोपहर 11:27 बजे राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।
हालांकि, डीएमआरसी ने स्पष्ट किया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नवीनतम अपडेट की जानकारी लेकर ही सफर की योजना बनाएं।