गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया
गॉल। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
गॉल। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को 165 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मानव सुथार ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में भारतीय टीम 48.5 ओवर में 193 रन ही बना सकी और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत की जीत में युवा गेंदबाज मानव सुथार की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट झटके। इस तरह अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सुथार ने कुल 10 विकेट हासिल किए और मुकाबले के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुकाबला 165 रन से अपने नाम किया।