17वें दिन भी अनशन पर डटे सोनम वांगचुक, बिगड़ती सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
नई दिल्ली: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) की मांगों के
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) की मांगों के समर्थन में पिछले 17 दिनों से अनशन पर हैं। इस बीच उनकी सेहत लगातार बिगड़ने की खबर सामने आई है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सोनम वांगचुक की मांसपेशियों का वजन कम होना शुरू हो गया है और वे तेज दर्द से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की, लेकिन वांगचुक ने जवाब दिया कि उनसे अनशन खत्म करने के लिए न कहा जाए, बल्कि सरकार से पूछा जाए कि वह बातचीत क्यों नहीं कर रही है।
सोनम वांगचुक के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा भी सामने आई हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वांगचुक के अनशन ने देश के युवाओं को न्याय की लड़ाई के लिए एकजुट किया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उसे न तो वांगचुक की और न ही करोड़ों युवाओं की चिंता है, जबकि उनके लिए वांगचुक का जीवन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उनसे अनशन समाप्त कर आंदोलन जारी रखने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का धरना कई दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।