जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच 18 मेट्रो स्टेशन बंद, डीएमआरसी का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। जंतर-मंतर के पास जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। जंतर-मंतर के पास जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी है। डीएमआरसी के अनुसार, 25 जुलाई (शनिवार) सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।
हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि स्टेशन से बाहर निकलने और प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
डीएमआरसी द्वारा बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो सेवाओं की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें और आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।