कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत; 25 घायल, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजे का ऐलान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह
हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए। रविवार सुबह वह घायलों का हाल जानने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे। इससे पहले उन्होंने कालीघाट मंदिर में दर्शन किए थे। अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए शुभेंदु अधिकारी ने मुआवजे का ऐलान किया है। घोषणा के मुताबिक, प्रत्येक मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई है।
घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके अलावा प्रत्येक घायल को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
हाईकोर्ट के न्यायाधीश करेंगे हादसे की जांच
मुख्यमंत्री ने इस हादसे की जांच कलकत्ता हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश से कराने की बात कही है। घटना के कारणों और भगदड़ की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच महत्वपूर्ण होगी।