Entertainment
'कॉकटेल 2' को मिला A सर्टिफिकेट, कृति सेनन की पहली एडल्ट-रेटेड फिल्म
मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कॉकटेल 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'A' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 19 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
8NewsNetwork
14 June 2026 at 08:35 pm

Media via 8NewsNetwork
मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कॉकटेल 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'A' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 19 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म को मिले इस सर्टिफिकेट के साथ अभिनेत्री कृति सेनन के करियर में पहली बार कोई फिल्म एडल्ट कैटेगरी में शामिल हुई है। वहीं रश्मिका मंदाना के लिए यह दूसरी 'A' सर्टिफिकेट वाली फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म 'एनिमल' को भी एडल्ट सर्टिफिकेट मिला था।
अभिनेता शाहिद कपूर के करियर में यह पांचवीं फिल्म है जिसे 'A' सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ बोल्ड और परिपक्व विषयों से जुड़े दृश्य हैं, जिसके चलते सेंसर बोर्ड ने इसे केवल वयस्क दर्शकों के लिए उपयुक्त माना है।
निर्देशक होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी 'कॉकटेल 2' वर्ष 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' की अगली कड़ी मानी जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिससे रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता और कलाकारों को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Related Category
Entertainment