अनशन के 20वें दिन बोले सोनम वांगचुक, 20 जुलाई के संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के 20वें दिन समर्थकों को संबोधित करते हुए 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्ण मार्च में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।
वांगचुक ने कहा कि वह शारीरिक रूप से कमजोर जरूर दिख रहे हैं, लेकिन मानसिक रूप से पूरी तरह मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि सभी समर्थकों को भी इसी तरह मजबूती के साथ 20 जुलाई तक आंदोलन जारी रखना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि वह किसी भी तरह 20 जुलाई तक अनशन जारी रखेंगे और संसद मार्च में शामिल होंगे।
इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक से मुलाकात की। उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। पवन खेड़ा ने कहा कि आंदोलन करने वालों की जान जोखिम में नहीं पड़नी चाहिए और विरोध के अन्य लोकतांत्रिक तरीकों पर भी विचार किया जाना चाहिए।