पंजाब चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धुरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान
पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया के सामने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान भगवंत मान ने बताया कि उनका नाम भी पहली सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि वह धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के मद्देनजर वर्ष 2027 की शुरुआत में जनवरी-फरवरी के दौरान अगले विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।