भारत-न्यूज़ीलैंड ने 2030 तक व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य, 18 अहम फैसलों पर बनी सहमति
नई दिल्ली/ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन के बीच
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली/ऑकलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन के बीच ऑकलैंड में हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना कर करीब 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।
बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच 10 समझौता ज्ञापनों (MoU) समेत 18 महत्वपूर्ण फैसलों पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को जल्द लागू करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी जताया।
बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। संयुक्त बयान में होर्मुज़ स्ट्रेट से निर्बाध आवाजाही और व्यापारिक मार्गों की बहाली की आवश्यकता पर जोर देते हुए शिपिंग में किसी भी प्रकार की बाधा का विरोध किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री लक्सन ने क्षेत्रीय शांति के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन को सबसे प्रभावी रास्ता बताया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर रहे। न्यूज़ीलैंड उनकी इस यात्रा का अंतिम पड़ाव था, जहां से वह शुक्रवार को भारत के लिए रवाना हुए।