असम में बाढ़ का कहर जारी: 24 घंटे में 10 मौतें, 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 10
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 10 और लोगों की मौत के साथ बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। राज्य के 11 जिलों के 939 गांव जलमग्न हैं और 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
राज्य सरकार के अनुसार, करीब 25 हजार विस्थापित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट और जोरहाट जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। एनडीआरएफ़, सेना और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्थिति पर चर्चा की। लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों में बादल फटने के कारण बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।