वांगचुक ने हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की, 24 घंटे का अल्टीमेटम
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर सरकार से
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर सरकार से दिल्ली में हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर अगले 24 घंटे में लोगों की रिहाई नहीं हुई, तो वह भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर विचार करने के लिए मजबूर होंगे।
वांगचुक ने वीडियो में कहा कि दिल्ली में छात्र नेताओं, युवा नेताओं, वकीलों, पत्रकारों और सांसदों तक को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी, लेकिन मौजूदा हालात से ऐसा लग रहा है कि देशभर में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।
उन्होंने सरकार से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की अपील की। वांगचुक ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर वह धरना, अनशन या पदयात्रा जैसे शांतिपूर्ण तरीकों से विरोध कर सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि यह प्रदर्शन दिल्ली या लेह में कहीं भी किया जा सकता है।