पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार इन सीटों पर मतदान 24 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद शाम को की जाएगी।
ये तीनों सीटें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। तीनों नेताओं ने जून में अलग-अलग तारीखों पर अपने पद से इस्तीफा दिया था।
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद इन नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी।
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 24 जुलाई को मतदान संपन्न होने के बाद उसी शाम मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन उपचुनावों पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर रहेगी, क्योंकि इनके नतीजे राज्यसभा में दलों की संख्या को प्रभावित कर सकते हैं।