ग़ज़ा में स्वास्थ्य संकट गहराया, इलाज के इंतज़ार में 300 मरीजों की मौत
ग़ज़ा। ग़ज़ा पट्टी में जारी संघर्ष के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट से जूझ रही है। बीबीसी फ़ारसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
ग़ज़ा। ग़ज़ा पट्टी में जारी संघर्ष के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट से जूझ रही है। बीबीसी फ़ारसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युद्ध में घायल हुए या गंभीर बीमार लगभग 15,000 मरीज समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ग़ज़ा से बाहर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल इवैक्यूएशन का इंतज़ार कर रहे करीब 300 मरीजों की मौत हो चुकी है। विदेशों में उपचार के लिए भेजे जाने वाले मरीजों को संबंधित देशों की निर्धारित शर्तों के साथ-साथ कई स्तर की सुरक्षा जांचों से गुजरना पड़ता है, जिनमें इसराइल द्वारा की जाने वाली सुरक्षा जांच भी शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, ग़ज़ा के 600 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में से वर्तमान में केवल लगभग 30 केंद्र ही पूरी क्षमता के साथ कार्यरत हैं। अस्पतालों में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य आवश्यक संसाधनों की भारी कमी बनी हुई है।
मानवीय सहायता पहुंचाने वाली एजेंसियों का आरोप है कि इसराइल अब भी दवाइयों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति पर कई तरह की पाबंदियां लगाए हुए है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, इसराइल ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि वह मानवीय सहायता में बाधा नहीं डाल रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो ग़ज़ा में मानवीय संकट और गहरा सकता है।