वेनेज़ुएला में भीषण भूकंप, 32 की मौत; आपातकाल घोषित
वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार शाम आए शक्तिशाली भूकंप से
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार शाम आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। शुरुआती आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
भूकंप के बाद कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने और राहत-बचाव कार्य तेज किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश में आपातकाल घोषित कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मदद की पेशकश शुरू हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि अमेरिका खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता भेज रहा है।