माइक्रोसॉफ्ट में 4,800 कर्मचारियों की छंटनी, एक्सबॉक्स डिवीजन पर सबसे बड़ी मार
नई दिल्ली। दिग्गज आईटी कंपनी Microsoft ने वैश्विक स्तर पर 4,800 कर्मचारियों की छंटनी
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। दिग्गज आईटी कंपनी Microsoft ने वैश्विक स्तर पर 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। यह कंपनी के कुल कार्यबल का लगभग 2.1 प्रतिशत है। कंपनी का कहना है कि बदलती तकनीकी जरूरतों और भविष्य की रणनीति के तहत यह पुनर्गठन (री-स्ट्रक्चरिंग) किया जा रहा है।
इस छंटनी का सबसे अधिक असर कंपनी के गेमिंग व्यवसाय Xbox पर पड़ेगा। री-स्ट्रक्चरिंग के पहले चरण में एक्सबॉक्स डिवीजन से 1,600 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल समाप्त की जाएंगी, जबकि अगले एक वर्ष के दौरान 1,600 और पद खत्म किए जाएंगे।
कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट Amy Coleman ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि तेजी से बदल रही आईटी इंडस्ट्री को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगी, जहां ग्राहकों को अधिक मूल्य और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
हाल ही में एक्सबॉक्स की सीईओ बनीं Asha Sharma ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी "एक्सबॉक्स के इतिहास के सबसे बड़े री-स्ट्रक्चरिंग" की शुरुआत कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन बदलावों का उद्देश्य कंपनी को छोटा करना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए और अधिक मजबूत बनाना है।
री-स्ट्रक्चरिंग के तहत कंपनी अपने चार गेम डेवलपमेंट स्टूडियो—Compulsion Games, Double Fine Productions, Ninja Theory और Undead Labs—को भी अलग करेगी।
आशा शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि इतिहास में कई ऐसी कंपनियां रही हैं, जिन्होंने यह मान लिया कि लंबे समय तक बाजार में बने रहना ही उनके भविष्य की गारंटी है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ऐसी गलती नहीं दोहराएगी। उनके अनुसार, यह पुनर्गठन कंपनी को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए अधिक सक्षम बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।