International
नेपाल में बाढ़: 403 लोग लापता, 133 भारतीय नागरिक शामिल
काठमांडू। नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी नई जानकारी के मुताबिक, बुधवार
8NewsNetwork
26 August 2026 at 08:03 pm

Media via 8NewsNetwork
काठमांडू। नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी नई जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह आई बाढ़ के बाद 403 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 62 नेपाली नागरिक और 341 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
बोर्ड के अनुसार लापता लोगों में 200 महिलाएं और 203 पुरुष हैं। संपर्क नहीं हो पाने वाले विदेशी नागरिक 26 अलग-अलग देशों से हैं। इनमें भारत के 133, अमेरिका के 47 और ब्रिटेन के 33 नागरिक शामिल हैं।
नेपाल पर्यटन बोर्ड ने टूर ऑपरेटरों के हवाले से बताया कि लापता विदेशी नागरिकों में अधिकांश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे यात्री थे। प्रशासन की ओर से लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान जारी है।
Related Category
International