म्यांमार में हवाई हमला, 49 लोगों की मौत
क्याउक्ताव। म्यांमार के रखाइन राज्य के क्याउक्ताव शहर में 28
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
क्याउक्ताव। म्यांमार के रखाइन राज्य के क्याउक्ताव शहर में 28 सितंबर को हुए हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। अराकान आर्मी (एए) के मुताबिक, हमले में करीब 60 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद मलबे में दबे लोगों और शवों को निकालने का काम जारी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 58 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
बताया गया है कि हवाई हमला क्याउक्ताव के किस्सापनादी पुल क्षेत्र और भारतीय बाजार के आसपास किया गया। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। अराकान आर्मी ने इस हमले के लिए म्यांमार की सेना को जिम्मेदार ठहराया है। संगठन ने हमले की निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
हालांकि, हमले को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। सेना समर्थक टेलीग्राम चैनलों का दावा है कि हमले में मारे गए लोग अराकान आर्मी के सदस्य थे। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना को हाल के महीनों में रखाइन राज्य में हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है।