कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दम, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को 5-0 से हराया, जीत कारगिल के वीरों को समर्पित
ग्लासगो। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बॉक्सिंग
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
ग्लासगो। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के मुक्केबाज़ जादूमणि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के सुमामा रहमानी को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया। जजों ने सर्वसम्मति से मुकाबले का फैसला जादूमणि सिंह के पक्ष में सुनाया।
मुकाबले की शुरुआत में जादूमणि ने संयमित खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी की रणनीति और ताकत को परखा। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड में उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए लगातार सटीक मुक्कों से बढ़त बनाई और मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया।
जीत के बाद जादूमणि सिंह ने अपनी इस यादगार जीत को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, "आज कारगिल दिवस है और मैं अपनी जीत कारगिल के हीरो को समर्पित करता हूं। जजों ने मेरे पक्ष में 5-0 से फैसला दिया। मैं दिखाना चाहता था कि भारत सबसे आगे है।"
जादूमणि सिंह की इस शानदार जीत से भारतीय दल का मनोबल और मजबूत हुआ है, वहीं देशभर में खेल प्रेमियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की है।