निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की छत गिरने से 5 की मौत, 18 घायल
परभणी (महाराष्ट्र), शनिवार। महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के सभा मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा अचानक गिर गया।
8NewsNetwork

महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के सभा मंडप की छत गिरने के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए।
परभणी (महाराष्ट्र), शनिवार। महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के सभा मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य में तकनीकी खामियों या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।