ललिता गौतम हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से की मुलाकात, ₹5 लाख सहायता और सरकारी आवास देने के निर्देश
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़िता के पिता और चाचा को एक-एक सरकारी आवास आवंटित करने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित सभी पात्र सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को हर संभव सरकारी सहायता मिल सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।