मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाया तो युवक को बनाया बंधक, 5 दिन कराई मजदूरी
लखनऊ। मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
लखनऊ। मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पांच दिन तक मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग युवक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसे बंधक बनाकर काम कराया। परिवार का दावा है कि युवक को एक ब्लड बैंक ले जाकर जबरन खून भी निकलवाया गया।
मामला निगोहां थाना क्षेत्र के राजारामखेड़ा मजरा पुरहिया गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित की मां जदुराई के अनुसार, उनके बेटे ने करीब एक साल पहले किस्त पर मोबाइल खरीदा था। किस्त बकाया होने पर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और बाद में उसे अपने साथ ले गए।
परिवार को जब युवक के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में युवक ने बताया कि उसे लखनऊ के एक ब्लड बैंक ले जाया गया और कथित तौर पर उसका खून निकलवाया गया। इसके बाद उसे एक मकान में बंधक बनाकर मजदूरी कराई गई।
पीड़ित की मां ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के बाद डीसीपी दक्षिणी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई। डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।