इंडोनेशिया में समुद्र के बीच फ़ेरी में भीषण आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में समुद्र के बीच एक यात्री फ़ेरी में आग लगने से बड़ा हादसा.......
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
इंडोनेशिया में समुद्र के बीच एक यात्री फ़ेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं।
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी बसरनास के मुताबिक, फ़ेरी में कुल 271 लोग सवार थे। जहाज़ पूर्वी जावा के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासार जा रहा था। यात्रा के दौरान मदुरा द्वीप के पास अचानक फ़ेरी में आग लग गई, जिसके बाद कप्तान ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।
स्थानीय मीडिया में सामने आए वीडियो में कई यात्री लाइफ जैकेट पहनकर लाइफ़बोट में सुरक्षित निकलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोग धुएं और आग की लपटों से घिरी फ़ेरी से नीचे उतरते नजर आए।
फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।