सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक 5 अगस्त को, भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बैठक में पार्टी के भविष्य के एजेंडे, संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
बैठक सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर होगी। इसके बाद पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों और आगामी कार्ययोजना की आधिकारिक घोषणा करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर चले एक महीने लंबे आंदोलन के बाद पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को कुछ समय परिवार के साथ बिताने की सलाह दी थी। साथ ही, कोर कमेटी के सदस्यों को छात्रों और वॉलंटियर्स से सुझाव एकत्र करने के निर्देश दिए गए थे, जिन्हें 5 अगस्त की बैठक में रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए आंदोलन को बड़ी संख्या में युवाओं, विशेषकर 'जेन ज़ी', का समर्थन मिला था। आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।