चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान का स्वागत, 5 सितंबर के दिल्ली आंदोलन में छात्रों से जुटने का आह्वान
मेरठ, 31 अगस्त 2026। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर, मेरठ में आज कॉकरोच जनता पार्टी के
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
मेरठ, 31 अगस्त 2026। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर, मेरठ में आज कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री दीपक बालियान जी का स्वागत किया गया। इस दौरान छात्रों एवं आम लोगों से संवाद करते हुए “स्कूल ठीक करो अभियान” को और अधिक व्यापक एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में आगामी 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में छात्रों, युवाओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। सीजेपी के नेता राम और बाला ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्र-युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए इस अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।
इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी आंदोलन का समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े छात्रों के अधिकारों एवं समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरठ का किसान, छात्र और युवा अपने अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा।
आदेश प्रधान एडवोकेट ने कहा, “छात्रों के न्याय और उनके अधिकारों के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। कीर्तिका सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और छात्रों की समस्याओं के खिलाफ आवाज को और मजबूत किया जाएगा। अंकित भरद्वाज ओर कीर्तिका सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की लड़ाई है। 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में मेरठ से अधिक से अधिक छात्र, युवा और आम लोग पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”इसके साथ ही मेरठ कमिश्नरी पार्क में रवि गौतम द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने का भी समर्थन किया गया। आदेश प्रधान एडवोकेट एवं कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों, युवाओं एवं आम जनता से जुड़े न्यायपूर्ण मुद्दों के लिए चलाए जा रहे संघर्षों को मजबूती प्रदान की जाएगी और उनके अधिकारों की लड़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस दौरान अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, आकाश भड़ाना, गौरव राणा, राहुल वर्मा, महबूब सोलाना, युधिष्ठिर भाटी, डॉ. देवेंद्र हून, अरुण पाल, रोहित प्रधान, शान मोहम्मद, गजेंद्र गुर्जर मुदफरा, अंकित भारद्वाज , कार्तिका सिंह, रेखा सिंहः, पूजा सैनी, अजित सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी से 5 सितंबर 2026 को दिल्ली आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और शिक्षा एवं छात्रों के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने का आह्वान किया गया।