प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में लिए गए, गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पकड़े जाने की खबर
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के आह्वान के बीच
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के आह्वान के बीच जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा के मुताबिक, ध्रुव राठी के एक करीबी और गुरुग्राम पुलिस ने उनकी हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उनके करीबी के अनुसार, उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-56 से हिरासत में लिया गया।
इससे पहले शुक्रवार देर शाम ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। इसमें वह इंडिया गेट के सामने दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने और ट्रेनों व बसों को रद्द किए जाने पर सवाल उठाए।
ध्रुव राठी ने वीडियो में कहा कि जब प्रदर्शन में भीड़ जुटने की उम्मीद नहीं होने का दावा किया जा रहा है, तो फिर इतनी पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शन को लेकर डरी हुई है।
इधर, दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे कई लोगों को भी हिरासत में लिया है। प्रदर्शन से पहले दिल्ली में मेट्रो सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर भी चर्चा हो रही है।