दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला, 9 अक्टूबर रात 9 बजे से लागू होगी पाबंदी
नई दिल्ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
डीएमआरसी के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और बाहर निकलने पर रोक लगा दी जाएगी। यह पाबंदी 10 अक्टूबर को अगले आदेश तक जारी रहेगी।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो बदलने की सुविधा मिलती रहेगी।
57 मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की आधिकारिक एडवाइजरी देखने की सलाह दी जाती है।