58 की उम्र में भी सुपरफिट हैं अक्षय कुमार, जानिए उनकी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल का राज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 58 वर्ष की उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। मार्शल आर्ट्स
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 58 वर्ष की उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षित अक्षय फिट रहने के लिए फैड डाइट या भारी-भरकम जिम वर्कआउट की बजाय संतुलित दिनचर्या, नियमित व्यायाम और साफ-सुथरे खानपान पर भरोसा करते हैं।
अक्षय रोजाना करीब 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं। वह रात करीब 9 से 9:30 बजे सो जाते हैं और सुबह 4 बजे उठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उनका मानना है कि जल्दी सोने और जल्दी उठने से शरीर को पर्याप्त आराम मिलता है और पूरा दिन अधिक उत्पादक बनता है।
वह '8-8-8 नियम' को भी अपनाने की सलाह देते हैं। यानी 24 घंटे में 8 घंटे नींद, 8 घंटे काम और 8 घंटे परिवार व खुद के लिए समय देना चाहिए।
अक्षय की मॉर्निंग रूटीन में मार्शल आर्ट्स, योग, दौड़, स्विमिंग और फंक्शनल ट्रेनिंग शामिल है। वह बॉडीबिल्डिंग की बजाय एथलेटिक फिटनेस पर ध्यान देते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग और मेडिटेशन भी उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं।
खानपान की बात करें तो अक्षय घर का बना सादा भोजन पसंद करते हैं। उन्होंने 53 वर्ष की उम्र में वीगन डाइट अपनाई और फल, सब्जियां तथा साबुत अनाज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया। वह प्रोसेस्ड फूड, सप्लीमेंट्स और प्रोटीन पाउडर से दूरी रखते हैं।
इसके अलावा, अक्षय साप्ताहिक उपवास भी करते हैं। वह रविवार रात के बाद मंगलवार सुबह तक भोजन नहीं करते, जिससे शरीर और पाचन तंत्र को आराम मिलता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी उनकी फिटनेस का अहम राज है।
अक्षय कुमार की अनुशासित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।