यूएई के दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत; 6 भारतीयों समेत 8 घायल
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। यह हमला मंगलवार को होर्मुज़ स्ट्रेट के दक्षिणी हिस्से में ओमान के समुद्री क्षेत्र में हुआ।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, टैंकर मोंबासा और अल बहिया को ईरान की ओर से दागी गई दो क्रूज़ मिसाइलों ने निशाना बनाया। हमले के बाद दोनों जहाज़ों में आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा, हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
भारतीय दूतावास ने भारतीय नाविक की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और घायलों व उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
यूएई रक्षा मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया। मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार रखता है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है।
वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि जिन जहाज़ों को निशाना बनाया गया, वे नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।