अमेरिका ने भारत समेत 60 देशों पर लगाया नया टैरिफ़, आज से लागू
वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारत, ब्रिटेन, चीन, यूरोपीय संघ, कनाडा और
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारत, ब्रिटेन, चीन, यूरोपीय संघ, कनाडा और जापान सहित लगभग 60 प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर 10 से 12.5 प्रतिशत तक का नया टैरिफ़ लागू करने का फैसला किया है। यह टैरिफ़ शुक्रवार से प्रभावी हो गया है।
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि संबंधित देश जबरन मज़दूरी (Forced Labour) रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं। इसी आधार पर इन देशों से आने वाले सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है।
यह फैसला ऐसे समय आया है, जब इस वर्ष लागू किया गया अस्थायी 10 प्रतिशत आयात शुल्क समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद शुरू हुई व्यापारिक सख्ती के तहत इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इस वर्ष अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आपातकालीन शक्तियों के तहत लगाए गए कई वैश्विक टैरिफ़ को कानूनी रूप से वैध नहीं माना था। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने अपनी व्यापार नीति लागू करने के लिए वैकल्पिक कानूनी प्रावधानों का सहारा लिया। पिछले महीने व्हाइट हाउस ने इस नए टैरिफ़ का प्रस्ताव रखा था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।