यूपी में 62 हजार सरकारी भर्तियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई पदों पर जल्द होगी भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) वर्ष 2026 में लगभग 62 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक इन भर्तियों की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
प्रस्तावित भर्तियों में TGT, PGT, एलटी ग्रेड शिक्षक, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रधानाचार्य तथा राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 35 हजार शिक्षकों और 2 हजार अनुदेशकों की भर्ती की भी तैयारी की जा रही है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचनाओं पर नियमित नजर रखें और अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रखें। इन भर्तियों से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।