असम में बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 66 पहुँची; 6.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम में बाढ़ का कहर जारी, 66 लोगों की मौत हो चुकी है। 6.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और एनडीआरएफ राहत-बचाव कार्य में जुटी है।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 4 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। राज्य के 10 ज़िलों के 810 गांव अब भी जलमग्न हैं और 6.54 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। एनडीआरएफ की टीमें कई जलमग्न और कटे हुए इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। प्रभावित लोगों के लिए 274 राहत शिविर और राहत केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां करीब 19 हजार विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया है।
सबसे अधिक नुकसान शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट ज़िलों में हुआ है। मुख्य सचिव रवि कोटा ने अधिकारियों को राहत, बहाली और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऊपरी असम में आई इस भीषण बाढ़ के लिए नागालैंड के मोन ज़िले में कथित बादल फटने की घटना को प्रमुख कारण बताया है।