66 गांवों में खुलीं डिजिटल लाइब्रेरी, ग्रामीण बच्चों को मिल रही पढ़ाई की सुविधा
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांव में ही बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांव में ही बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 66 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरियां संचालित की जा रही हैं। इन लाइब्रेरियों में बच्चों और विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों के साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विभाग के अनुसार, सभी 66 गांवों में संचालित डिजिटल लाइब्रेरियों में एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) की पुस्तकों, फर्नीचर तथा अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों की आपूर्ति का कार्य 100 फीसदी पूरा हो चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य अध्ययन से जुड़ी पुस्तकों सहित विभिन्न विषयों की सामग्री गांव में ही उपलब्ध हो रही है।
हालांकि, अभी इन लाइब्रेरियों में कंप्यूटर की व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। विभाग के अनुसार कंप्यूटर के साथ इंटरनेट की सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद इन डिजिटल लाइब्रेरियों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन और डिजिटल शैक्षिक सामग्री का भी लाभ मिल सकेगा।