चोरी के मामलों में वांछित दो महिलाएं गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित चल
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित चल रही दो महिलाओं को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी से संबंधित 70 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनम उर्फ सोनिका पत्नी रोहित निवासी कड़िया सांसी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) और शिवली उर्फ अनीता पत्नी हरवन सिंह निवासी गुलखेड़ी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ के रूप में हुई है।
सोनम के खिलाफ शामली के मुकदमे के अलावा एटा के थाना जैथरा, मैनपुरी के थाना कुरावली और फिरोजाबाद के थाना उत्तर में भी मामले दर्ज हैं। वहीं शिवली के खिलाफ कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने सोनम के कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या 48/26 से संबंधित 20 हजार रुपये तथा शिवली के कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या 98/26 से संबंधित 50 हजार रुपये बरामद किए। दोनों को पुलिस ने 24 सितंबर को मध्य प्रदेश के थाना बोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।