पाकिस्तान में चरमपंथी हमला, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के हांगू में चरमपंथियों के हमले में डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी मारे गए। जवाबी कार्रवाई में 15 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा किया गया।
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
इस्लामाबाद। बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के हांगू जिले स्थित खाजिना चेक पोस्ट पर चरमपंथियों के बड़े हमले में एक डीएसपी सहित नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने चौकी पर भारी हथियारों से हमला किया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 15 चरमपंथियों को मार गिराने का दावा किया है।
वहीं, पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ख़ैबर पख़्तूनख़्वा और बलूचिस्तान में संयुक्त अभियानों में कुल 32 आतंकवादी मारे गए। सेना के अनुसार, ये अभियान चरमपंथियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ चलाए गए।