नेपाल में भीषण बाढ़ से 903 मौतें, 4,247 लोग अब भी लापता
काठमांडू। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
काठमांडू। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ के बाद अब तक 903 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं 4,247 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
लापता लोगों में विदेशी पर्यटकों के अलावा सुरक्षाकर्मी और विभिन्न हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी भी शामिल हैं। बाढ़ के कारण कई इलाकों में संपर्क और आवागमन प्रभावित हुआ है, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।
अथॉरिटी के अनुसार, अब तक 10,400 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान के लिए 20,800 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान लगातार जारी है। मलबे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से शव बरामद किए जा रहे हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश में बचाव दल जुटे हुए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना है।