मेरठ: अवैध खनन के आरोपों को लेकर BKU अंबेडकर ने खनन अधिकारी का घेराव किया
यूपी: मेरठ में BKU अंबेडकर के जिलाध्यक्ष मोहित जाटव (किनानगर) के नेतृत्व में
Mayank Verma

Media via 8NewsNetwork
यूपी: मेरठ में BKU अंबेडकर के जिलाध्यक्ष मोहित जाटव (किनानगर) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खनन अधिकारी का घेराव किया। संगठन ने क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की।
संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में अनुमति से अधिक खनन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने ऐसे क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की।
मोहित जाटव ने बताया कि घेराव के दौरान खनन इंस्पेक्टर ने मौके से ही SDM सदर और ADM वित्त से फोन पर बातचीत की। संगठन के मुताबिक, अधिकारियों ने अवैध खनन करने और करवाने वालों के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
BKU अंबेडकर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।