BPSSC ने मुख्य लिखित परीक्षा की रद्द, नई तारीख बाद में होगी घोषित
पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई को
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने बुधवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी की है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि नई परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं से अभ्यर्थियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
आयोग ने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अभ्यर्थियों के बीच गलत जानकारी फैला सकते हैं। ऐसे में किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और आधिकारिक सूचना को ही मान्य मानें।
दलालों से सावधान रहने की अपील
BPSSC ने अभ्यर्थियों को दलालों से भी सतर्क रहने को कहा है। आयोग ने अपील की है कि परीक्षा या चयन के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे या किसी अन्य प्रलोभन की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।