पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP, मायावती ने गठबंधन से किया इनकार
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। बीएसपी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन या चुनावी समझौता नहीं करेगी।
लखनऊ स्थित बीएसपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और जनाधार बढ़ाने की रणनीति की समीक्षा की गई। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मायावती ने कहा कि बीएसपी पंजाब विधानसभा चुनाव में “किसी भी गठबंधन या किसी के साथ कोई समझौता किए बिना अकेले” चुनाव मैदान में उतरेगी।
मायावती ने कहा कि बीएसपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी रणनीति के तहत चुनाव लड़ चुकी है। बैठक में पंजाब में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।