आय से अधिक संपत्ति मामला: राहुल गांधी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, CBI-ED जांच के आदेश को दी चुनौती
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कथित आय से अधिक संपत्ति
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की शिकायत में लगाए गए आरोपों के सत्यापन के लिए CBI और ED को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा था।
मई में दिए आदेश में हाईकोर्ट ने कहा था कि यदि शिकायत प्राप्त हुई है तो उसमें लगाए गए आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाए। साथ ही CBI या ED को कानून के तहत उचित कदम उठाने की स्वतंत्रता दी गई थी।
इसके बाद 20 जुलाई को हाईकोर्ट ने CBI के हलफनामे पर असंतोष जताया, जबकि ED की ओर से उठाए गए कदमों को संज्ञान में लिया। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य याचिका के साथ मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की मांग वाली अलग याचिका भी दाखिल की है।
रिपोर्टों के मुताबिक दोनों याचिकाएं 7 अगस्त को दाखिल की गई थीं और सुप्रीम कोर्ट में इन पर 17 अगस्त को सुनवाई होने की संभावना है।