संसद में गूंजा CJP प्रदर्शन का मुद्दा, खड़गे ने लाठीचार्ज पर सरकार को घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर एकत्र हुए हजारों छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
खड़गे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश में बेरोज़गारी बढ़ रही है और दूसरी ओर सरकार परीक्षाएं तक समय पर नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि जो छात्र और युवा अपनी बात रखने के लिए दिल्ली आते हैं, उनके साथ बल प्रयोग करना गलत है।
उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मल्लिकार्जुन खड़गे का धन्यवाद करते हुए लिखा कि संसद में युवाओं की आवाज़ उठाने के लिए उनका आभार।
उल्लेखनीय है कि CJP के 'संसद मार्च' के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।