Politics
दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP के तीन नेता हिरासत में, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह को लेकर भी दावा
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP
8NewsNetwork
10 October 2026 at 11:28 am

Media via 8NewsNetwork
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
CJP के मुताबिक, तीनों नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए तीनों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
पार्टी ने इस कार्रवाई को 'तानाशाहीपूर्ण' बताते हुए कहा कि यह लोगों की आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी।
Related Category
Politics