जयपुर में स्कूल निरीक्षण को लेकर विवाद, CJP और ग्रामीणों की क्रॉस FIR
जयपुर। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण
8NewsNetwork

Media via 8NewsNetwork
जयपुर। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर विवाद के बाद CJP और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिवदासपुरा थाना प्रभारी राजेश गौतम के मुताबिक, पहले ग्रामीणों की शिकायत पर CJP के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद CJP की शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका शुक्रवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। CJP की ओर से आरोप लगाया गया कि इस दौरान एकजुट हुए ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और पथराव किया। घटना के बाद देर रात रांका कार्यकर्ताओं के साथ डीसीपी साउथ कार्यालय भी पहुंचे।
वहीं, स्कूल की स्थिति को लेकर हुए विवाद के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल स्कूल को पास के एक अन्य भवन में संचालित किया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।